Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

Weight Loss: वजन कम करने के 10 टिप्स in hindi

Weight Loss: अपनाएं ये १० तरीके, तेजी से घटेगा वजन, मोटापा होगा दूर, पेट जाएगा अंदर...

Hello dosto aaj me aap logo ko weight loss karne ki tips in hindi ke bare me bataoga yah tips se aap apna weigh aaram se loss ya kam kar payege aur fir rah payege.

Agar aapko yah jankari pasnd aaye to ise article ko share kare aur comment kar ke bataye ki aapko yah article kaisa laga.

 वजन कम करने फायदे


जब आप सुनते हैं कि किसी आदमी का वेट आवश्यकता से अधिक बढ़ गया है.  तो आप के मन में उसके प्रति एक बढ़ा हुआ पेट और चलने फिरने में असमर्थ दिखने वाले व्यक्ति की तस्वीर निकलकर सामने आने लगती है।. यह सच भी है कि बड़े हुए पेट के कारण आदमी एक साथ कई तरह की परेशानी से मुबतला हो जाता है.  और इस बीमारी के पीछे कई कारण होते है।.


आदमी में वजन का बढ़ना एक्सारसाइज की कमी, तनाव, हार्मोनल असुंतुलन और खान–पान की गलत आदतों व आराम तलब जीवन के कारण होता है।.      तेजी से भागती दौड़ती जिंदगी में काम का प्रेशर और तनाव के कारण आदमी को एक्सरसाइज करने का फुर्सत नहीं मिल पाता है।.


Weight-loss-tip


मोटापे में पेट का मोटा होना  सबसे अधिक खतरनाक माना जाता है जो बीमारियों की खान होता है और एक तरह से पेट बढ़ने पर इसे साइलेंट किलर समझा जाता है।. मोटापा में यदि आदमी शराब पीता हो और धुम्रपान करता हो तो उसे हृदय रोग, डायबिटीज, लिवर और किडनी की समस्याएं होना आम हो जाती है।.

* शहद Honey के जबरदस्त ३० फायदे | Honey benefits in hindi 2021

 तनाव की हालत में अक्सर व्यक्ति तनाव से छुटकारा पाने के लिए सिगरेट, शराब या तंबाकु का सहारा लेता है.  ताकि उसका तनाव कम हो जाए ।.  बहुत से लोग अपने स्वास्थ्य और फिटनेस पर तबतक ध्यान नहीं देते हैं जबतक कि उनके शरीर में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है।.

  कुछ पुरूष भी महिलाओं की तरह बीमारी होने पर उसे टालते रहते है और अंतिम अवस्था में जाकर उसका इलाज कराते है। आदमी अपने जीवन में स्वस्थ  जीवन शैली, उचित आहार और नियमित एक्सरसाइज को अपनाकर मोटापे की  समस्या को अपने से कोसो दूर रख सकता है।.

Vajan-kaise-ghataye

पुरूषों के लिए अपना वजन कम करना क्यों महत्वपूर्ण है

बीमारियों से मुक्त और स्वस्थ जीवन जीने के लिए पुरूषों को अपने वजन को नियंत्रण में रखना या बड़े हुए वजन को कम करना बहुत ही जरूरी है।
 आपका वजन बढ़ना न सिर्फ उसके लिए अनअपीलिंग लुक और भद्दा लगता है   बल्कि इससे जीवन के लिए खतरा उत्पन्न करने वाली बहुत सारी बीमारियां भी आपको अपनी चपेट में ले लेती है।
 मोटापा बढ़ने से निम्नलिखित बीमारियों के बढ़ने और इसके परिणामस्वरूप जीवन के लिए खतरा पैदा होने की आशंका बनी रहती है।.

विटामिन B के कारण, लक्षण, मुख्य स्रोत और कमी के रोग

1.हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रोल की समस्या


ओवर वेट आदमी अक्सर उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रोल की समस्या से पीडि़त रहता है।  इन बीमारियों का अगर समय पर इलाज नहीं कराया जाता है तो आगे चलकर इसके परिणाम स्वरूप हृदय रोग और हदयघात के खतरे बढ़ जाते है।

Weight-kaise-gataye

2. हृदय रोग


ओवर वेट आदमी में हृदय की गति का तेज़ होना हृदय घात के खतरे, पतले आदमी की तुलना में कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है।  इस बीमारी से सालाना लाखों लोगों की असमय मौत हो जाती है।  आधुनिक जीवन शैली और उसमें होने वाले तनाव के कारण समय से पहले और अचानक हृदयघात के खतरे पैदा होते है।

हाइट बढ़ाने के अचूक घरेलू उपाय | height badhane ke tarike

3. कैंसर


मोटापे से, खासकर पुरूषों में प्रोस्टेरेट ग्रंथी और आंत का कैंसर होने का खतरा रहता है।



पेट कम करने के उपाय


लोगों को सेहतमंद व फिट रखने में उनके आहर की अहम भूमिका होती है।  व्यस्त दिनचर्या के कारण लोगों की शारीरिक गतिविधि दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है   जिसकी वजह से ली गई कैलोरी फैट में तब्दील होकर आपके पेट के आस-पास के हिस्सों में नजर आने लगती है।

* Pimples से छुटकारा पाने के 29‌ घरेलू उपाय get rid of pimples

अक्सर लोग वजन कम करने में लगे रहते हैं।  लेकिन सबसे अधिक जो समस्या आती है.  वो है  पेट के आसपास की चर्बी को हटाना।  क्या आप जानते हैं कुछ लोग मोटे नहीं होते लेकिन उनके पेट के आसपास काफी चर्बी जमा हो जाती है। 

Weight-tips-hindi

पेट पर जमा फैट ना सिर्फ आपकी सेहत बिगाड़ता है  बल्कि यह आपके लुक को भी खराब करता है।   जानिए हमारे साथ पेट पर जमा चर्बी को कम करने के आसान व असरकारी उपायों के बारे में और फर्क देखिए-

1.खाने के बाद पानी पीने से बचें


अक्सर देखा गया है कि खाना खाने के बाद लोग ढेर सारा पानी पी लेते हैं जो कि पेट निकलने की मुख्य वजहों में से एक है। खाने के अन्त में पानी पीना उचित नहीं, बल्कि एक-डेढ़ घण्टे बाद ही पानी पीना चाहिए। अगर आपको ज्यादा प्यास लग रही है तो खाने के बाद बस एक कप हल्का गुनगुना पीएं।

बादाम क्या है ? Badam ke फायदे नुकसान in hindi 2021

2.थोड़ा-थोड़ा करके खाएं


तीन टाइम खाने की जगह थोड़ा-थोड़ा करके कई बार खाएं। हर दो घंटे में कुछ ना कुछ खाते रहें। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तो ठीक रहता ही है साथ ही ऊर्जा का स्तर भी बना रहता है। खाने में प्रोटीन की मात्रा बढाएं। ये पचने में ज्यादा समय लेते हैं और पेट देर तक भरा रहता है। अंडे का सफेद भाग, फैट फ्री दूध व दही, ग्रिल्ड फिश और सब्जियां आपको स्लिम व फिट बनाएंगी।

3.शहद है फायदेमंद


जैसा कि हम सब जानते हैं शहद गुणों की खान है। यह मोटापा कम करने में भी कारगार है।  रोजाना सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीएं।  नियमित रुप से इस प्रक्रिया को अपनाने से आपको जल्द ही असर दिखाई देने लगेगा।
Loss-weight-hindi


4.ग्रीन टी पियें


अगर आप चाय पीने के बहुत शौकीन हैं, तो आप दूध की चाय पीने के बजाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी, या फिर ब्लैक टी पियें।  इसमें थायनाइन नामक अमीनो एसिड होता है  जो मस्तिष्क में ऐसे केमिकल्स का स्त्राव करता है  और आपकी भूख पर कंट्रोल करता है।

5.मॉर्निग वॉक करें फिट रहें


रोजाना सुबह सैर पर जाएं और रात के खाने के बाद भी सैर करना ना भूलें। इससे पेट और कमर की अतिरिक्त कैलोरी कम करने में मदद मिलेगी।   क्‍योंकि नियमित रूप से सैर पर जाने से 25 फीसदी कैलोरीज बर्न होती है। पेट जल्दी कम करना है  तो तीस मिनट के वॉक सेशन रखें।   लगातार स्पीड से ना चल सके तो बीच में इंटरवल लें।   थोड़ी देर तेजी से चलें और फिर स्पीड कम कर लें।

6.उपवास करें


यदि आप खाने-पीने के बहुत शौकीन हैं  और अपनी इस आदत से भी परेशान हैं,  तो इसका सबसे आसान तरिका ये है  कि आप सप्ताह में कम से कम एक बार उपवास जरूर करें।  आप चाहे तो सप्ताह में एक दिन तरल पदार्थों पर भी रह सकते हैं,        जैसे- पानी, नींबू पानी, दूध, जूस, सूप इत्यादि या किसी दिन सिर्फ सलाद या फल भी ले सकते हैं।

मुनक्का ke बीज khane के fayde‌ नुकसान in hindi

7.खान-पान का रखें खयाल


यदि आप जंकफूड खूब खाते हैं या  फिर आपको तैलीय खाना बहुत पसंद है   तो अब इनसे परहेज करना शुरू कर दें।   खाने में खासतौर पर सामान्य आटे के बजाय जौ और चने के आटे को मिलाकर चपाती खांए, इससे आप जल्द ही स्लिम ट्रि‍म होंगे। रोजाना कुछ ग्राम बादाम खाने से कमर की साइज 24 सप्ताह में साढ़े छह इंच कम हो सकती है।


Motapa kam kese kare,pet ander kese kare
Loss weight


तो आज से ही तय करें कि रोजाना सौ ग्राम नट्स अपनी डाइट में जरूर से शामिल करेंगे। यह कैलोरी से भरपूर होने के साथ ही फाइबर युक्त भी होते हैं।  भोजन में संतुलित कैलोरीज लें। आपको दिनभर में कम से कम 2000 कैलोरी जरूर ले।

8.नींद पूरी करें


संतुलित आहार व व्यायम के साथ पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। नींद पूरी ना होने पर तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन्स रिलीज होते हैं  जो आपको खाने के लिए प्रेरित करते है जिससे पेट की चर्बी भी बढ़ती है।  रात में 6 से 7 घंटे सोने वाले लोगों में पेट का फैट कम होता है।  इससे ज्यादा या कम नींद लेने वाले लोगों को तोंद की समस्या ज्‍यादा होती है।

Doodh me किशमिश डालकर khane के fayde in हिंदी

9.योगासन है जरूरी


कमर और पेट कम करने के लिए आप नियमित रूप से सुबह उठकर योग करें। वैसे भी आप योग से निरोग रह सकते है। लेकिन खासकर आप ऐसे आसनों को करें  जिनसे आपके पेट और कमर को कम करने में मदद मिलें।    रोजाना सूर्य नमस्कार की सभी क्रियाएं, सर्वांगासन, भुजंगासन, वज्रासन, पदमासन, शलभासन इत्यादि को करें।

10.बॉल एक्‍सरसाइज करें


जमीन पर पीठ के बल सीधा लेट जाएं।  अब हाथों पर एक्‍सरसाइज वाली बडी़ बॉल को हाथों में ले कर अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं।  अब अपने हाथों की बॉल को   अपने पैरों में पकड़ाएं और फिर पैरों को नीचे ले जा कर दुबारा बॉल ले कर ऊपर आएं।  फिर पैरों से जो बॉल उठाई गई है उसे दुबारा हाथों में पकड़ाएं।  इस क्रिया को लगातार 12 बार करें।  ऐसा करने से पेट पर जमा फैट कुछ ही दिनों में कम होने लगेगा।

Yah article padne ke liye bahut bahut dhanyawad agar yah article pasnd aaya to plz share kare aur comments kare

                           धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Recommended Posts

Ad Code